बिहार का यह ऐतिहासिक एयरपोर्ट फिर होगा शुरू, AAI टीम ने किया निरीक्षण
सांकेतिक तस्वीर
Sabeya Airport: गोपालगंज के सबेया एयरपोर्ट को फिर से शुरू करने की दिशा में काम तेज हो गया है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद AAI की टीम ने निरीक्षण किया है. एयरपोर्ट चालू होने से हवाई सुविधा बेहतर होगी. बाहर रहने वाले बिहारियों को राहत मिलेगी.
आपके शहर में
लंबे समय से चालू करने की हो रही थी मांग
निरीक्षण के दौरान टीम ने हवाई पट्टी की लंबाई, जमीन की वर्तमान स्थिति और पुराने ढांचे को ध्यान से देखा. साथ ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की गई. इस हवाई अड्डे को दोबारा शुरू करने की मांग काफी समय से की जा रही थी.
गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस मुद्दे को संसद में उठाया था. इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी भी मिल गई. यह हवाई अड्डा पहले से ही उड़ान स्कीम योजना में शामिल है. इस योजना के तहत छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ा जाता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
महत्व जानिये
करीब 517 एकड़ में फैला यह हवाई अड्डा सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह नेपाल सीमा के काफी करीब स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के समय इसका उपयोग भी किया जा चुका है.
अगर यह हवाई अड्डा शुरू हो जाता है तो गोपालगंज और सिवान जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. खासकर वे लोग जो बाहर काम करते हैं, उन्हें अब दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे अपने इलाके से यात्रा कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए