विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, श्रवण कुमार को Y प्लस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Apr 2026 3:44 PM
घटाई गई विजय सिन्हा की सुरक्षा
Bihar Government: बिहार सरकार ने सुरक्षा समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लिया है. विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ कैटेगरी से घटाकर Z कर दी गई है. निशांत कुमार को Z और श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.
Bihar Government: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब उनकी सुरक्षा Z+ कैटेगरी से घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है. यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया. इसमें नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की गई.
पहले विजय कुमार सिन्हा को Z+ कैटेगरी की हाई लेवल सुरक्षा मिलती थी. अब सरकार ने खतरे के आकलन के आधार पर इसे कम कर दिया है. इसका मतलब है कि अब उनके साथ पहले के मुकाबले कम सुरक्षाकर्मी रहेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
किस आधार पर लिया गया फैसला
निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. उन्हें पहली बार इस स्तर की सुरक्षा मिली है. इसके अलावा श्रवण कुमार को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. अब उनके साथ भी पुलिस सुरक्षा का खास इंतजाम रहेगा.
सरकार का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और खतरे के स्तर को देखते हुए लिया गया है. इस तरह के बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था सही बनी रहे.
इसे भी पढ़ें: सीवान में रातभर होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स में चली छापेमारी, जानिए क्या है मामला
दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ी
बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को भी नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक आदेश जारी किया था. इसमें बताया गया था कि राज्य के दोनों नए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी. यह डिसीजन सुरक्षा समिति की सलाह के बाद लिया गया. दोनों नेता सरकार में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
Z कैटेगरी मिलने के बाद अब उनके साथ ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे. उनके घर, यात्रा और कार्यक्रमों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सरकार ने पुलिस और संबंधित विभागों को इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है.
Z कैटेगरी की सुरक्षा भारत में हाई लेवल की मानी जाती है. इसमें करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. इनमें NSG कमांडो के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल होते हैं. 24 घंटे सुरक्षा रहती है, साथ में एस्कॉर्ट गाड़ियां और आधुनिक हथियार भी मौजूद रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










