सीवान में रातभर होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स में चली छापेमारी, जानिए क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन

होटल में छापेमारी और वाहन चेकिंग करती पुलिस

Siwan News: बिहार के सीवान जिले में रातभर छापेमारी अभियान चला. इस दौरान जिले के कई होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स में पुलिस पहुंची और छापेमारी की गई. इतना ही नहीं, शहर के भीड़भाड़ वाले जगह, प्रमुख बाजार समेत कई जगहों पर गाड़ियों की चेकिंग हुई.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले में शुक्रवार की शाम से व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया. जिले के सभी होटल, धर्मशाला, लॉज और रेस्टोरेंट्स में विशेष जांच अभियान को लेकर रातभर छापेमारी चली. यह जांच अभियान पटना पुलिस महानिदेशक कंट्रोल रूम के निर्देश पर चलाया गया. यह अभियान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

होटल मालिकों को दिया गया आदेश

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उनके सामान और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई. होटल मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना पहचान के ठहरने की अनुमति न दें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करें. इसके साथ ही जिले के भीड़-भाड़ वाले जगहों, प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया.

जानकारी के मुताबिक, सभी थाना इलाकों में निर्धारित जगहों पर पुलिस टीम की ओर से लगातार चेकिंग की गई. साथ ही गाड़ियों की तलाशी भी ली गई. इस दौरान यात्रियों के सामान को चेक किया गया. संदिग्ध गाड़ियों और व्यक्तियों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया.

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि यह अभियान बिहार पुलिस के व्यापक सुरक्षा प्लान का हिस्सा है. वर्तमान में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को किसी भी तरह की पनाह न मिलने देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

अभियान के दौरान यदि कोई अवैध गतिविधि पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की अलग-अलग टीम की ओर रात्रि गश्ती और चेकिंग का सिलसिला सुबह तक चला. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद अभियान की मॉनिटरिंग की. इस पूरे अभियान में कोई बड़ी घटना रिपोर्ट नहीं हुई है, लेकिन कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई.

(सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: पढ़ाई के दौरान की शादी तो रद्द होगा एडमिशन, अजीबोगरीब फरमान जारी करने वाली प्रिंसिपल को अल्टीमेटम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन