आप बिहार के GNM स्कूल की छात्रा हैं? तो नहीं कर सकतीं शादी, जानिए नया नियम

Updated:
विज्ञापन
gnm student new rule

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: हथुआ जीएनएम स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्राओं की शादी पर रोक लगा दी गई है. आदेश के अनुसार, नियम तोड़ने पर नामांकन रद्द किया जाएगा, जिससे छात्राओं में चिंता और असमंजस का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित जीएनएम स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां छात्राओं के लिए एक सख्त नियम लागू किया गया है, जिसके तहत पढ़ाई के दौरान शादी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. स्कूल परिसर की दीवारों पर इस संबंध में नोटिस चस्पा किए जाने के बाद छात्राओं में हलचल मच गई है.

शादी की तो नामांकन हो जाएगा रद्द

जारी आदेश के अनुसार, अगर कोई छात्रा जीएनएम कोर्स के दौरान शादी करती है, तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा. यह नियम अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ परिसर में संचालित जीएनएम स्कूल में पढ़ाई कर रही सभी छात्राओं पर लागू होगा. इस फैसले से छात्राएं असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं.

विभागीय आदेश का हवाला

स्कूल की प्राचार्या मानसी सिंह ने बताया कि यह निर्णय किसी व्यक्तिगत स्तर पर नहीं बल्कि विभागीय आदेश के तहत लिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन के समय ही छात्राओं से एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं, जिसमें यह शर्त होती है कि वे तीन साल की पढ़ाई पूरी होने तक शादी नहीं करेंगी.

आवासीय शिक्षा का दिया गया तर्क

प्राचार्या ने यह भी बताया कि नर्सिंग की पढ़ाई हॉस्टल में होती है, जहां छात्राएं परिसर में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं. ऐसे में शादी होने पर उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. इसी वजह से यह नियम पहले से लागू है और इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है.

यह नियम सिर्फ जीएनएम ही नहीं, बल्कि एएनएम संस्थानों में भी लागू है. यानी नर्सिंग से जुड़े सभी पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के दौरान शादी पर प्रतिबंध रहेगा.

छात्राओं में असमंजस, उठ रहे सवाल

इस फैसले के बाद छात्राओं के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. कुछ छात्राएं इसे उनके व्यक्तिगत अधिकारों में हस्तक्षेप मान रही हैं, तो कुछ इसे पढ़ाई के लिए जरूरी अनुशासन बता रही हैं. फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे इस पर क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Also Read: अमित शाह और राहुल गांधी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, लुटियंस दिल्ली में मिले बंगले की खासियत जानिए

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन