मोबाइल एकेडमी से प्रशिक्षित होंगी आशा

Published at :17 May 2017 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल एकेडमी से प्रशिक्षित होंगी आशा

स्वास्थ्य उपनिदेशक ने की चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक सिधवलिया : लंबे समय से चल रही जननी बाल सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का लंबित भुगतान अब जल्द हो जायेगा, साथ ही मोबाइल एकेडमी द्वारा आशा को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी चिकित्सा […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य उपनिदेशक ने की चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक

सिधवलिया : लंबे समय से चल रही जननी बाल सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का लंबित भुगतान अब जल्द हो जायेगा, साथ ही मोबाइल एकेडमी द्वारा आशा को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सकों की बैठक की गयी तथा कई निर्देश दिये गये. बैठक में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा की गयी. वहीं जिले में लंबे समय से चल रहे जीबीएसवाइ के लंबित भुगतान का भी निर्देश दिया गया.
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लाभार्थियों का बैंक में खाता खुलवायेगा. आशा को अब मोबाइल एकेडमी से प्रशिक्षित किया जायेगा, जो गर्भवती के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी. इसके अलावा नवजात शिशु की विशेष देखभाल करने के लिए जहां निर्देश दिया गया, वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना पर स्वास्थ्य उपनिदेशक ने विशेष बल दिया. बैठक में क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक डाक्टर अनीषा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ शक्ति कुमार सिंह, सिधवलिया के चिकित्सा प्रभारी डाॅ पीएन राम सहित सभी चिकित्सा प्रभारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन