गंडक में मजदूर की पैर फिसलने से मौत

गोपालगंज : बाढ़ की त्रासदी से बचाने के लिए गंडक नदी में काटवरोधी व बाढ़रोधी कार्य में मजदूर की पैर फिसलने से मौत हो गयी. हादसे के बाद मजदूरों ने गंडक नदी में काम बंद कर दिया. मृतक मजदूर सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र पतहरा गांव निवासी मजदूर शिव मुखिया था. बताया जाता है […]
गोपालगंज : बाढ़ की त्रासदी से बचाने के लिए गंडक नदी में काटवरोधी व बाढ़रोधी कार्य में मजदूर की पैर फिसलने से मौत हो गयी. हादसे के बाद मजदूरों ने गंडक नदी में काम बंद कर दिया. मृतक मजदूर सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र पतहरा गांव निवासी मजदूर शिव मुखिया था. बताया जाता है कि बाढ़ की त्रासदी से बचाने के लिए गंडक नदी में काटवरोधी व बाढ़रोधी कार्य चल रहा था. इसी क्रम में शिव मुखिया का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी के गहरे पानी में चला गया,
जिससे वह नदी के गहरे पानी में चला गया. अन्य मजदूर उसे बचाने का प्रयास करते इससे पहले ही अचानक वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, घटना के बाद मैनेजर व मुंशी कार्यस्थल से फरार बताये जाते हैं. इसको लेकर अन्य मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




