स्कूल के शौचालय की टंकी में गिरी छात्रा की गयी जान

Published at :12 May 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के शौचालय की टंकी में गिरी छात्रा की गयी जान

थावे के धतिवना के निजी स्कूल में पढ़ने गयी थी सात वर्षीया छात्रा थावे : थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव में स्थित निजी विद्यालय में पढ़ने गयी छात्रा निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने इस घटना की सूचना थावे थाने की पुलिस को दी. पुलिस की […]

विज्ञापन

थावे के धतिवना के निजी स्कूल में पढ़ने गयी थी सात वर्षीया छात्रा

थावे : थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव में स्थित निजी विद्यालय में पढ़ने गयी छात्रा निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने इस घटना की सूचना थावे थाने की पुलिस को दी. पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिजन गुरुवार को शव लेकर एसपी आवास पर न्याय के लिए पहुंच गये, जहां उन्हें सुरक्षा बलों ने भगा दिया. मृत छात्रा लोहरपट्टी गांव के निवासी गुरुचन साह की सात वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी थी.
इस मामले को लेकर छात्रा की मां रीना देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों ने बताया कि बुधवार को गुड़िया कुमारी स्कूल में पढ़ने गयी थी. अचानक स्कूल के छात्रों ने निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में उसके गिरने की सूचना दी. स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने छत से सीढ़ी के सहारे उतरने के दौरान गिरने की बात बतायी. पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की बात सुनने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर पीड़ित परिजन शव को लेकर एसपी आवास पर पहुंच गये. एसपी आवास के पास पहुंचते ही नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गयी. सुरक्षा बलों ने पीड़ित परिजनों को एसपी से नहीं मिलने दिया. इसके बाद शव को लेकर परिजन सदर अस्पताल में पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच कर दोषी पर शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन