सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, एनएच जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

कुचायकोट : कुचायकोट थाने के हसना गांव के पास एनएच 28 पर रविवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार इंजीनियर राहुल कुमार सिंह को टक्कर मार दी. हादसे के बाद घायल इंजीनियर की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. वह कुचायकोट थाने के करमैनी गाली गांव के निवासी थे. हादसे के बाद […]
विज्ञापन
कुचायकोट : कुचायकोट थाने के हसना गांव के पास एनएच 28 पर रविवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार इंजीनियर राहुल कुमार सिंह को टक्कर मार दी. हादसे के बाद घायल इंजीनियर की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. वह कुचायकोट थाने के करमैनी गाली गांव के निवासी थे. हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं, सोमवार की सुबह परिजनों ने करमैनी रेलवे क्राॅसिंग के पास एनएच 28 को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी कर वाहनों के परिचालन
सड़क हादसे में इंजीनियर…
को बाधित कर दिया. एनएच जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ शैलेश दास, एसडीपीओ मनोज कुमार, कुचायकोट के थानाध्यक्ष राजेश कुमार, विशंभरपुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक एनएच जाम रहा. आक्रोशित परिजन एनएच निर्माण कंपनी पूंज लॉयड व एनएचएआइ के इंजीनियरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे. परिजनों का कहना था कि निर्माण कंपनी की ओर से सड़क पर डायवर्सन और सुरक्षा के उपाय नहीं किये गये हैं.
इसके कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं. लोगों के आक्रोश को देख स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने लोगों को किसी तरह से शांत कराया. पुलिस ने एनएचएआइ व पूंज लॉयड कंपनी के अधिकारियों और पिकअप चालक पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बहन के घर शादी से लौटने के दौरान पिकअप ने मारी टक्कर
एसडीओ व एसडीपीओ को लोगों के आक्रोश का करना पड़ा सामना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




