सड़क पर गिरे रुपये को लेकर भिड़ीं महिलाएं

Published at :08 May 2017 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर गिरे रुपये को लेकर भिड़ीं महिलाएं

सदर अस्पताल में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस ने की जांच गोपालगंज : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब इलाज कराने पहुंची पांच महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी. अस्पताल कैंटीन के समीप गिरे रुपये को लेकर महिलाओं के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई. इसके बाद सड़क पर […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में मारपीट के बाद पहुंची पुलिस ने की जांच

गोपालगंज : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब इलाज कराने पहुंची पांच महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी. अस्पताल कैंटीन के समीप गिरे रुपये को लेकर महिलाओं के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई.
इसके बाद सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गयी. महिलाओं के बीच हुई मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिलाओं को समझा कर शांत करा दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो सौ रुपये अस्पताल परिसर में गिरा हुआ था. इलाज कराने आयी मांझा की महिला ने पैसे को अपना बताते हुए उठा लिया. इसके बाद दूसरी महिला ने पैसे को अपना बताते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस मामले में किसी भी पक्ष से थाने में लिखित शिकायत नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन