बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत शुरू हुई योजना

Published at :18 Jan 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत शुरू हुई योजना

डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू गोपालगंज : डाकघर में सुकन्या खाता खुलवाएं तथा बेटियों को उच्च शिक्षा एवं शादी के लिए निश्चि›त हो जाएं. यह बात प्रधान डाकघर के डाकपाल परिमल कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की […]

विज्ञापन

डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू

गोपालगंज : डाकघर में सुकन्या खाता खुलवाएं तथा बेटियों को उच्च शिक्षा एवं शादी के लिए निश्चि›त हो जाएं. यह बात प्रधान डाकघर के डाकपाल परिमल कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गयी है. इसमें 10 वर्ष से कम आयु की बच्चियों का खाता खोला जा रहा है. यह अभिभावक के द्वारा संचालित किया जायेगा. इन खातों में न्यूनतम एक हजार एवं अधिकतम एक लाख पचास हजार रुपये वार्षिक जमा करना है.
यह 21 वर्ष के बाद परिपक्व होगा तथा बच्चियों की आय शिक्षा अथवा शादी में महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ पहुंचायेगा. इन खातों में 14 वर्षों तक रकम जमा करनी है. 18 वर्षों के बाद कुछ पैसे निकाले भी जा सकते हैं. वार्षिक ब्याज दर पीपीएफ खाते के आसपास है. यह अन्य योजनाओं से अधिक है. डाकपाल श्री सिंह ने कहा कि इसमें इनकम टैक्स में छूट का प्रावधान है. खाता खोलने के लिए ग्राहक को बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र के अलावा अपना के वाइसी प्रस्तुत करना होगा.
सहायक डाक अधीक्षक ने की जांच : सहायक डाक अधीक्षक, पूर्वी अनुमंडल गोपालगंज आइपी सिंह ने प्रधान डाकघर की जांच की. उन्होंने बताया कि डाकपाल श्री सिंह के योगदान के बाद कई अच्छे कार्य किये गये हैं. डाकघर सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा है. सुकन्या योजना के तहत 250 खाता खोले गये हैं, जबकि 300 एटीएम कार्ड वितरित किये जा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन