नये लुक में आएगा iQOO Neo 10, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Published by :Shivani Shah
Published at :28 Apr 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
iQOO Neo 10

नये कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा iQOO Neo 10 / फोटो- iQOO इंस्टाग्राम

अगर आप iQOO Neo 10 खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन पुराने रंग पसंद नहीं आ रहे थे, तो अब कंपनी इसमें दो नये कलर ऑप्शन लेकर आ रही है. दोनों नये कलर वेरिएंट 30 अप्रैल को लॉन्च होंगे.

विज्ञापन

iQOO अपने Neo 10 मॉडल को भारत में नये कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने X (ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है कि फोन जल्द ही नये कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन पहले मई 2025 में दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसमें नये वेरिएंट जोड़े जा रहे हैं. खास बात यह है कि इन नये वेरिएंट्स में सिर्फ कलर बदला गया है, बाकी हार्डवेयर और फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे.

नये कलर ऑप्शन क्या हैं?

iQOO Neo 10 का नया Alpine White कलर वेरिएंट 30 अप्रैल को लॉन्च होगा. इसके साथ ही ब्लैक कलर ऑप्शन भी आने की उम्मीद है. ये दोनों नये रंग पहले से मौजूद Inferno Red और Titanium Chrome के साथ लाइनअप में जुड़ेंगे. नये कलर उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन होंगे, जिन्हें पहले के बोल्ड और गेमिंग-स्टाइल डिजाइन पसंद नहीं थे.

कीमत और उपलब्धता

iQOO Neo 10 की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे में-

  • 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999
  • 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹43,999 होगी.

नये Alpine White और ब्लैक कलर वेरिएंट की भी इसी कीमत पर आने की संभावना है.

मॉडल में मिलते हैं दमदार फीचर्स

iQOO Neo 10 अपने सेगमेंट में आज भी एक पावरफुल स्मार्टफोन है. इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें-

डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए, मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Q1 डेडिकेटेड गेमिंग चिप सपोर्ट के साथ आता है. साथ ही यह 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB स्टोरेज को भी सपोर्ट करता है. ऐसे में यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग आराम से संभाल सकता है.

इसके अलावा फोन में 7000mm² का वेपर कूलिंग सिस्टम और IP65 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह गेमिंग और डेली यूज दोनों में बेहतर परफॉर्म करता है. यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करेगा.

कैमरा: फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी: इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: गेमिंग कंट्रोलर वाला OnePlus का नया फोन, 8600mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से है लैस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola