कैमरों से लैस हुआ टाउन थाना

Published at :08 Jan 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
कैमरों से लैस हुआ टाउन थाना

सुरक्षा बढ़ी. अब थाना हाजत से लेकर सड़क तक ‘‘तीसरी आंख’’ का पहरा गोपालगंज : अब टाउन थाना आधुनिक कैमरों से लैस रहेगा. थाना हाजत से लेकर कैंपस तक की गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी. एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर थाने में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम तेजी से चल रहा है. कैमरा हाइरेज्यूलेशन […]

विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ी. अब थाना हाजत से लेकर सड़क तक ‘‘तीसरी आंख’’ का पहरा

गोपालगंज : अब टाउन थाना आधुनिक कैमरों से लैस रहेगा. थाना हाजत से लेकर कैंपस तक की गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी. एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर थाने में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम तेजी से चल रहा है. कैमरा हाइरेज्यूलेशन का लगाया जा रहा है, ताकि रात में भी थाना परिसर और आसपास की गतिविधियां अासानी से पता चल सके. दो दिनों के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम पूरा करना है. रविवार की शाम से कैमरा काम करने लगेगा. सीसीटीवी कैमरा वैसे स्थानों पर लगाये जा रहे हैं, जहां से सड़क, थाना गेट, कैंपस की मॉनीटरिंग किया जा सके. अलग-अलग हाइरेज्यूलेशन के कैमरे लगाये जा रहे हैं.
टाउन थाने में सीसीटीवी कैमरा लग जाने से ड्यूटी पर तैनात अधिकारी या पुलिसकर्मी गायब नहीं होंगे. सीसीटीवी कैमरे से पुलिस अधिकारियों पर भी नजर रखी जायेगी. साथ ही आये दिन मिल रही वजीफा लेने की शिकायत भी दूर हो सकती है. थाने में आनेवाले हर शख्स की निगरानी कैमरे से की जायेगी. किस पुलिस अधिकारी से कौन लोग मिल रहे हैं, इसकी भी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
पहले से लगे कैमरे खराब : टाउन थाने में चार साल पहले भी सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. लेकिन, मरम्मती और रखरखाव के अभाव में खराब हो चुके थे. कैमरा खराब होने के बाद उसे हटा दिया गया. एसपी ने दो दिन पहले थाने का निरीक्षण किया था जिसमें एएसआइ ड्यूटी से गायब मिले थे और उन्हें निलंबित भी किया गया था. इसके बाद एसपी ने टाउन थाना परिसर में आधुनिक कैमरा लगाने का आदेश दिया.
हर गतिविधि पर नजर
टाउन थाने की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया गया है. जल्द ही अन्य थानों में कैमरा लगाने का काम शुरू होगा. कैमरा लग जाने से हाजत और थाना कैंपस की गतिविधियों की जानकारी अासानी से मिलेगी.
रविरंजन कुमार, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन