युवक पर चाकू से हमला कर 40 हजार छीने

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के लखपतिया मोड़ के समीप बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर 40 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिये. आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सरेया मुहल्ले का मो साहिल घर से पैसा लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था. […]
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के लखपतिया मोड़ के समीप बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर 40 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिये. आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. सरेया मुहल्ले का मो साहिल घर से पैसा लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में लखपतिया मोड़ के समीप कुछ लोगों ने रोक कर चाकू व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जेब में रखे 40 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिये. दर्ज प्राथमिकी में मोहित कुमार सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










