अधिवक्ता के बैंक खाते से 20 हजार की खरीदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

एमजॉन एवं फिलिफ कार्ड से की ऑनलाइन खरीदारी गोपालगंज : सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के बैंक खाते से 20 हजार रुपये की खरीदारी ऑनलाइन एमजॉन और फिलिफ कार्ड के जरिये की गयी. जब इसकी जानकारी अधिवक्ता राजकमल को मिली, तो उनके पैरों से जमीन खिसक गयी. उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर थाने में दर्ज […]
विज्ञापन
एमजॉन एवं फिलिफ कार्ड से की ऑनलाइन खरीदारी
गोपालगंज : सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के बैंक खाते से 20 हजार रुपये की खरीदारी ऑनलाइन एमजॉन और फिलिफ कार्ड के जरिये की गयी. जब इसकी जानकारी अधिवक्ता राजकमल को मिली, तो उनके पैरों से जमीन खिसक गयी. उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर थाने में दर्ज करायी. अधिवक्ता राजेंद्र नगर वार्ड 22 के रहनेवाले हैं.
तीन जनवरी की दोपहर में पता चला कि इनके बैंक खाते से एमजॉन और फिलिफ कार्ड के जरिये ऑनलाइन शॉपिंग कर 20 हजार 221 रुपये की निकासी कर ली गयी. वकील ने एमजॉन को इ-मेल कर पूरी जानकारी दी.
कैश वापस करने का भरोसा भी एमजॉन की तरफ से दिया गया, लेकिन राशि को वापस नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










