कोटवा में महिला समेत चार पर जानलेवा हमला

Published at :22 Dec 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
कोटवा में महिला समेत चार पर जानलेवा हमला

गोपालगंज : बरौली थाने के कोटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर ननद-भाभी सहित चार महिलाओं पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोटवा गांव […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बरौली थाने के कोटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर ननद-भाभी सहित चार महिलाओं पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया,

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोटवा गांव की मीरा कुमारी के ताट को भैंस तोड़ रही थी. इसका विरोध करने पर मीरा कुमारी, सुदामा देवी, उषा देवी और आरती देवी पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया.

पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन