हेडमास्टर होंगे निलंबित

गोपालगंज : डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण ने फुलवरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय मदरवानी की जांच की. इस दौरान 270 बच्चे नामांकित किये गये थे. 233 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अंकित की गयी थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति 35 पायी गयी. एमडीएम के लिए 236 छात्र-छात्राओं की उपस्थित बनायी गयी थी, जबकि उपस्थिति अंकित 233 ही दरसायी […]
गोपालगंज : डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सूर्य नारायण ने फुलवरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय मदरवानी की जांच की. इस दौरान 270 बच्चे नामांकित किये गये थे. 233 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अंकित की गयी थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति 35 पायी गयी. एमडीएम के लिए 236 छात्र-छात्राओं की उपस्थित बनायी गयी थी, जबकि उपस्थिति अंकित 233 ही दरसायी गयी थी. किसी भी पंजी का संधारण नहीं किया गया था. रूटीन रहने के बावजूद किसी भी शिक्षकों को जानकारी नहीं थी.
डीपीओ ने कहा कि हेडमास्टर को निलंबित करने तथा एमडीएम में अनियमितता को लेकर डीपीओ स्थापना को राशि वसूली के लिए पत्र दिया जायेगा. इसकी सूचना डीइओ को भी दी जायेगी. वहीं दूसरी तरफ मध्य विद्यालय जटहां की जांच भी उन्होंने की. 403 नामांकित बच्चों में 259 की उपस्थिति अंकित थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति छात्र-छात्राओं की 64 पायी गयी. चार शिक्षक बिना आवेदन दिये गायब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










