बरौली में पोलियो का संदिग्ध रोगी मिला

Published at :22 Dec 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
बरौली में पोलियो का संदिग्ध रोगी मिला

बुधवार को बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूम को लेकर पहुंची मां. बरौली : पोलियो फ्री के लिए लगातार कई सालों से मुहिम चलने के बाद भी इसका पूरी तरह से खात्मा हुआ है या नहीं यह अभी तक संशय का विषय है. बुधवार को बरौली में पोलियो का एक संदिग्ध मरीज मिला. 15 माह […]

विज्ञापन

बुधवार को बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूम को लेकर पहुंची मां.

बरौली : पोलियो फ्री के लिए लगातार कई सालों से मुहिम चलने के बाद भी इसका पूरी तरह से खात्मा हुआ है या नहीं यह अभी तक संशय का विषय है. बुधवार को बरौली में पोलियो का एक संदिग्ध मरीज मिला. 15 माह के शिवम कुमार का इलाज बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. डॉक्टर ने पोलियो का संदिग्ध लक्षण देख सदर अस्पताल भेज दिया.
गुरुवार को पीड़ित परिजन मासूम को लेकर सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचेंगे. फतेहपुर गांव के निवासी भगवान साह के पुत्र शिवम का एक पैर अचानक काम करना बंद कर दिया. परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ मामून याहिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेफर कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक पोलियो और बुलियन बेरी सिंड्रोम नाम की बीमारी दोनों के ही लक्षण एक जैसे होते हैं. इस तरह के कई मरीजों के सैंपल पोलियो की जांच के लिए भेजे जाते रहे हैं, लेकिन साल 2011 के बाद से पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन