22 बोतल शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Published at :19 Dec 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
22 बोतल शराब के साथ पांच गिरफ्तार

थावे/मांझा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 22 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गय है कि शनिवार की शाम एएसआइ शिशुपाल सिंह संध्या गश्ती पर निकले थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि योगेंद्र गुप्ता के लॉज में शराब की बिक्री की जा रही है. जब […]

विज्ञापन

थावे/मांझा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 22 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गय है कि शनिवार की शाम एएसआइ शिशुपाल सिंह संध्या गश्ती पर निकले थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि योगेंद्र गुप्ता के लॉज में शराब की बिक्री की जा रही है. जब पुलिस लॉज में पहुंची, तो उसे देख तीन लोग भागने लगे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चीतु टोला के शिवचंद्र बारी के पास तलाशी में 18 बोतल देशी शराब बरामद की गयी

वहीं यूपी के सुल्तानपुर जिले के जयसिंह थाने के गंगोई गांव के लड्डु अली और रिजु अली के पास से दो-दो बोतल मिस्टर लाइन गोल्ड शराब मिली. पुलिस ने तीनों धंधेबाजों को शराब अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है. वहीं, लॉज पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.इधर, मांझा थाने की पुलिस ने लंगटु हाता पक्की नहर के समीप छापेमारी कर चार बोतल शराब के साथ बैकुंठपुर गांव के पारस पासी और जगरनाथा गांव के रामाश्रय मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन