धरना दे शिक्षक संघ ने भरा हुंकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

अपनी मांगों की पूर्ति होने तक संघर्षरत रहने का लिया संकल्प गोपालगंज : शिक्षा विभाग के खिलाफ शिक्षक संघ ने शनिवार को हुंकार भरा. शिक्षा विभाग के परिसर में स्थित बेसिक स्कूल के परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षक नेताओं ने संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी […]
विज्ञापन
अपनी मांगों की पूर्ति होने तक संघर्षरत रहने का लिया संकल्प
गोपालगंज : शिक्षा विभाग के खिलाफ शिक्षक संघ ने शनिवार को हुंकार भरा. शिक्षा विभाग के परिसर में स्थित बेसिक स्कूल के परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षक नेताओं ने संकल्प लिया कि जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामेश्वर उपाध्याय ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों का शोषण हो रहा है. अधिकारी मनमानी कर रहे हैं. समय पर शिक्षकों को वेतन, पदोन्नति नहीं दी जा रही है. छोटे काम के लिए भी रिश्वत वसूली जा रही है. मंच संचालन विश्वरंजन स्वरूप पाठक ने किया.
इस कार्यक्रम में संगठन के प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में छोटेलाल प्रसाद गुप्ता, वीरेश्वर सिंह, वंशीधर मिश्र, लालदीप नारायण, अवध बिहारी सिंह, ब्रजकिशोर तिवारी, अकबर हुसैन, रामबाबू गुप्ता, जमशेद आलम, तेज नारायण दूबे, रंजय कुमार सिंह, शिवेंद्र कुमार, राजीव लोचन ओझा, डॉ सुशील कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, अनिल सिंह, गौतम मांझी, अबुल कलाम, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, मनोज यादव, सुनील दूबे, शंकर यादव,नरेंद्र सिंह, सुमित कुमार मिश्र, अख्तर हुसैन, अरविंद तिवारी, बाबू लाल चौधरी, विश्व रंजन स्वरूप पाठक, बुलेट सिंह, नागेंद्र सिंह, संतोष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजा राम मांझी आदि ने भी अपने -अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










