मांझा में युवक को स्कूल बस ने कुचला, हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास एनएच-28 पर स्कूल बस ने युवक को कुचल दिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान नगर थाने के अरार मोड़ निवासी अभय पटेल के पुत्र अजीत कुमार (28 वर्ष) के रूप […]
विज्ञापन
मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास एनएच-28 पर स्कूल बस ने युवक को कुचल दिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान नगर थाने के अरार मोड़ निवासी अभय पटेल के पुत्र अजीत कुमार (28 वर्ष) के रूप में की गयी है. हादसे के बाद एनएच 28 पर जाम लग गया. सूचना पाकर मांझा और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस के पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करा दिया. पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद वाहनों का परिचालन एनएच-28 पर शुरू हो सका. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजीत कुमार अपनी बहन के घर से शुक्रवार की सुबह बाइक से लौट रहा था.
रास्ते में भोजपुरवां गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित स्कूल वाहन ने उसे कुचल दिया. भोजपुरवां गांव के पास बाइक सवार अजीत कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंच गये. किसी तरह से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सड़क से अस्पताल परिसर तक परिजनों के चीत्कार से मातम पसरा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










