विनोद बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

गोपालगंज : भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय सिन्हा ने विनोद सिंह के निर्वाचित होने की घोषणा की. करीब तीन माह पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई थी. सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं […]
गोपालगंज : भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय सिन्हा ने विनोद सिंह के निर्वाचित होने की घोषणा की. करीब तीन माह पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष ने निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई थी. सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं डेलिगेट मिल कर मतदान किया था.
इसके बाद विनोद सिंह के निर्वाचित होने की घोषणा की गयी है. विनोद सिंह के भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. बैकुंठपुर के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि विनोद सिंह भाजपा के कर्मठ सिपाही है. उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है. इसका फायदा संगठन की मजबूती और विस्तार में देखने को मिलेगा. बधाई देनेवालों में भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी, विधायक सुभाष सिंह, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, प्रकाश भुट्टो, प्रमोद गुप्ता, नीरज देवा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










