शहर की सफाई में लगाये 171 मजदूर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : दिन गुरुवार समय 11 बजे. हजियापुर छठ घाट के पास एक दर्जन से अधिक मजदूर सफाई में लगे हैं. वहीं आगे बढ़ने पर थाना रोड में जेसीबी से कचरा उठाया जा रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा कालीस्थान रोड पर देखने को मिला. कहीं जेसीबी काम कर रहा है तो कहीं बपट. कहीं […]
विज्ञापन
गोपालगंज : दिन गुरुवार समय 11 बजे. हजियापुर छठ घाट के पास एक दर्जन से अधिक मजदूर सफाई में लगे हैं. वहीं आगे बढ़ने पर थाना रोड में जेसीबी से कचरा उठाया जा रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा कालीस्थान रोड पर देखने को मिला.
कहीं जेसीबी काम कर रहा है तो कहीं बपट. कहीं टीपर से कचरे ढोये जा रहे हैं तो कहीं मजदूर कचरा उठाने में लगे हैं. यह नजारा था गुरुवार को शहर का. शहर की सड़कों से लेकर छठघाटों तक सफाई का काम नगर पर्षद ने युद्धस्तर पर शुरू कराया. गौरतलब है कि छठपूजा संपन्न होने के बाद शहर की सड़कों से लेकर छठ घाट तक कचरों का अंबार लगा था.
जमा कचरे से उठते दुर्गंध से शहरवासी परेशान थे.
इस खबर को प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया. खबर के तत्काल बाद नगर पर्षद ने कार्रवाई करते हुए मेगा सफाई अभियान शुरू किया. दोपहर तक आधे से अधिक शहर में सफाई करा ली गयी थी. इस बार सफाई का कार्य सभी वार्डों मे एक साथ शुरू किया गया.
नगर पर्षद ने युद्धस्तर पर शुरू किया शहर में मेगा सफाई अभियान
एक नजर में लगे सफाई संसाधन
कुल वार्ड 28
कुल मजदूर- 171
जेसीबी – 01
बपट- 01
ट्रैक्टर ट्रॉली – 04
टीपर – 10
सफाई कार्य- सभी वार्डों में एक साथ
क्या कहता है नगर पर्षद
शहर में हर जगह कचरा लगा हुआ था. छुट्टी होने के कारण विलंब से मेगा सफाई अभियान शुरू किया गया. शुक्रवार के दोपहर तक पूरे शहर की सफाई कर दी जायेगी.
हरेंद्र कुमार चौधरी, उपमुख्य पार्षद, नप गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










