पुराने नोट नहीं लेने पर ट्रकचालकों का हंगामा

कुचायकोट : हजार-पांच सौ रुपये का नोट बंद होने के बाद समेकित जांच चौकी पर ट्रक चालकों की परेशानी कम नहीं हो रही. पुराने नोट गुरुवार दोपहर बाद समेकित जांच चौकी के अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया. दोपहर से पहले पुराने नोट लिए गये, लेकिन 11 सौ रुपये की जगह छुट्टा नहीं होने […]
कुचायकोट : हजार-पांच सौ रुपये का नोट बंद होने के बाद समेकित जांच चौकी पर ट्रक चालकों की परेशानी कम नहीं हो रही. पुराने नोट गुरुवार दोपहर बाद समेकित जांच चौकी के अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया. दोपहर से पहले पुराने नोट लिए गये, लेकिन 11 सौ रुपये की जगह छुट्टा नहीं होने के कारण 15 सौ रुपये वसूले गये. पुराना नोट नहीं लिये जाने के कारण चालकों ने हंगामा भी किया. ट्रक चालकों का कहना था कि नया नोट बैंक से मिला नहीं है.
पुराने नोट लेकर ही घर से चले हैं. सरकार ने ऐसे स्थानों पर 11 नवंबर तक पुराना नोट लेने का आदेश दिया है. लेकिन, 10 नवंबर से ही पुराना नोट नहीं लिये जाने के कारण परेशानी बढ़ गयी है. इधर, केंद्र सरकार ने टोल टैक्स फ्री कर दिया है, लेकिन, समेकित जांच चौकी पर टैक्स देना होगा. गोपालगंज में टोल टैक्स के लिए हाइवे पर किसी तरह के काउंटर नहीं बनाये गये हैं. एडीटीओ शंभूनाथ ने बताया कि टोल टैक्स फ्री है, लेकिन समेकित जांच चौकी पर टैक्स देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










