घबराइए मत, बैंकों के पास है पर्याप्त रुपये

गोपालगंज : पुराने नोट बदलने के लिए घराइये मत. बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में करेंसी है. पुराने नोट बदलने के लिए इस शनिवार व रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे. हजार-पांच सौ के नोट बंद होने के बाद गुरुवार को खुले बैंक में अचानक भीड़ को देखते हुए जिला अग्रणी बैंक ने लोगों से […]
गोपालगंज : पुराने नोट बदलने के लिए घराइये मत. बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में करेंसी है. पुराने नोट बदलने के लिए इस शनिवार व रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे. हजार-पांच सौ के नोट बंद होने के बाद गुरुवार को खुले बैंक में अचानक भीड़ को देखते हुए जिला अग्रणी बैंक ने लोगों से अपील किया है. एलडीएम ने कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में रुपये हैं. पैसे इतने हैं कि एक-दो दिन में खत्म नहीं होंगे. इसलिए पुराने नोट को बदलने के लिए घबराने की जरूरत नहीं है.
बैंक ने पुराने नोट बदलने के लिए साधारण सा फॉर्म भरने के लिए दिया है. ग्राहकों को पैसा बदलने के लिए फॉर्म पर अपना नाम, पता और आइडी प्रूफ का नंबर लिखना होगा. फिलहाल बैंकों में 100 और 50 के ही नोट दिये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










