डाकघर के पास महिला का पर्स उचक्कों ने उड़ाया

Published at :11 Nov 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर के पास महिला का पर्स उचक्कों ने उड़ाया

पुलिस ने उचक्के को कोषागार के पास पकड़ा गोपालगंज : शहर के डाकघर के पास उच्चकों ने पैसा निकाल कर घर जा रही महिला का पर्स उड़ा लिया. महिलाओं के शोर मचाने पर बैंक के पास मौजूद पुलिस ने उच्चके को दौड़ाकर पकड़ लिया. कचहरी परिसर के पास कोषागार कार्यालय के समीप आरोपित को पकड़ा […]

विज्ञापन

पुलिस ने उचक्के को कोषागार के पास पकड़ा

गोपालगंज : शहर के डाकघर के पास उच्चकों ने पैसा निकाल कर घर जा रही महिला का पर्स उड़ा लिया. महिलाओं के शोर मचाने पर बैंक के पास मौजूद पुलिस ने उच्चके को दौड़ाकर पकड़ लिया. कचहरी परिसर के पास कोषागार कार्यालय के समीप आरोपित को पकड़ा गया. पकड़े गये युवक को पूछताछ के लिए पुलिस थाना लेकर गयी.
उधर, महिला के पर्स को पुलिस ने मुहैया करा दिया. प्रत्यक्षदिर्शयों ने बताया कि हरखुआ गांव की रहने वाली तीन महिलाएं डाकघर में पुराने नोट बदलने के लिए आयी थी. तभी उच्चकों ने महिलाओं का पीछा कर पर्स चोरी कर भागनी शुरू कर दी. महिलाओं ने पर्स चोरी होते ही शोर मचायी. मौजूद पुलिस ने आरोपित उच्चके को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बैंकों में भीड़ को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है. पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन