गोपाष्टमी पर गाय की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

गौ माता को स्नान करा भोजन के बाद चढ़ाया वस्त्र गोपालगंज : गोपाष्टमी के मौके पर महिलाओं ने गाय की पूजा-अर्चना की. कार्तिक शुक्ल की अष्टमी के मौके पर मनाये जानेवाले इस त्योहार पर महिलाओं ने मंगलवार को गौ माता को स्नान करा कर, जल, रोली, मौली, अक्षत, मिठाई, जलेबी, दाल, घास, वस्त्र और धूप […]
विज्ञापन
गौ माता को स्नान करा भोजन के बाद चढ़ाया वस्त्र
गोपालगंज : गोपाष्टमी के मौके पर महिलाओं ने गाय की पूजा-अर्चना की. कार्तिक शुक्ल की अष्टमी के मौके पर मनाये जानेवाले इस त्योहार पर महिलाओं ने मंगलवार को गौ माता को स्नान करा कर, जल, रोली, मौली, अक्षत, मिठाई, जलेबी, दाल, घास, वस्त्र और धूप आदि से विधिवत पूजन किया. पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. महिलाएं गौ माता को घास देकर, उनकी परिक्रमा करके कुछ दूर उनके साथ गयीं. महिलाओं का मानना है कि इस तरह करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना करने आयी महिला रेखा देवी, अर्चना देवी, अनूपमा अग्रवाल, किरण अग्रवाल आदि ने कहा कि गायों की रक्षा करने के कारण भगवान श्रीकृष्ण को ‘गोविंद’ भी कहा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










