गोल्डन हत्याकांड में हिरासत में लिये गये दो युवक

Published at :09 Nov 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
गोल्डन हत्याकांड में हिरासत में लिये गये दो युवक

फोन पर मिले कई लड़कों के कॉल डिटेल हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, दोस्तों से हुई पूछताछ गोपालगंज : चर्चित छात्र गोल्डन हत्याकांड में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है. मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड में पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया. पुलिस के वरीय अधिकारी दोनों युवकों से सघन पूछताछ […]

विज्ञापन
फोन पर मिले कई लड़कों के कॉल डिटेल
हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, दोस्तों से हुई पूछताछ
गोपालगंज : चर्चित छात्र गोल्डन हत्याकांड में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है. मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड में पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया. पुलिस के वरीय अधिकारी दोनों युवकों से सघन पूछताछ करने में जुटे रहे. वहीं हमलावरों की पहचान होने के साथ ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी.
हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस को मिले घटनास्थल से अहम सुराग से जल्द ही खुलासा हो सकता है. हालांकि कार्रवाई के बारे में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. हत्या के बाद से ही पुलिस गंभीरता से कार्रवाई में जुटी है. गोल्डन के परिजनों से भी पुलिस ने दुबारा पूछताछ की है. घर के पास हत्या के लिए अपराधी कैसे पहुंचे, इसको लेकर पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की है.
वैज्ञानिक तरीके से हो रही जांच
हत्याकांड की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वैज्ञानिक तरीके से पूरी वारदात की जांच चल रही है. पुलिस को मिले घटनास्थल से सुराग के आधार पर जांच की जा रही है. कॉल डिटेल, नेटवर्क लोकेशन और फुटेज के आधार पर पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन