सिपाया-कालामटिहनिया सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

हंगामा . मुआवजा नहीं मिलने पर कटावपीड़ितों का फूटा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी पीड़ितों ने लगाया प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप कालामटिहनिया : गंडक नदी के कटाव से त्रस्त पीड़ितों का आक्रोश अंतत: फूट पड़ा. आक्रोशित पीड़ित सोमवार को रूपछाप में सिपाया-कालामटिहनिया पथ को जाम कर हंगामे पर उतर आये. सिपाया खास में भी […]
विज्ञापन
हंगामा . मुआवजा नहीं मिलने पर कटावपीड़ितों का फूटा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
पीड़ितों ने लगाया प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप
कालामटिहनिया : गंडक नदी के कटाव से त्रस्त पीड़ितों का आक्रोश अंतत: फूट पड़ा. आक्रोशित पीड़ित सोमवार को रूपछाप में सिपाया-कालामटिहनिया पथ को जाम कर हंगामे पर उतर आये. सिपाया खास में भी ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि कालामटिहनिया पंचायत के वार्ड नंबर सात, आठ व नौ में लगभग पांच सौ से अधिक परिवार कटाव से बेघर हो चुके हैं.
62 दिनों के बाद प्रशासन की तरफ से महज 12 लोगों को ही मुआवजे की राशि उनके खाते में भेजी गयी है. बाकी लोगों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. बेघर लोग फुटपाथ पर रह रहे हैं. एक पॉलीथिन तक नसीब नहीं है. खाने-पीने के लिए भी संकट है. जमींदार से लेकर गरीब तक एक ही दर्द से कराह रहे हैं. पीड़ितों के दर्द को अधिकारी अनसुना कर रहे हैं. सांसद, विधायक यहां आकर पीड़ितों की स्थिति को देख चुके हैं.
फिर भी किसी प्रकार की प्रशासनिक सहायता नहीं मिली है. रूपछाप में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे चिरकुट यादव ने कहा कि प्रशासन अगर मुआवजे का भुगतान एक सप्ताह के भीतर नहीं करता है, तो प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जायेगा. आंदोलन में बंका राय, सुंदर देव सिंह, सीताराम साह, ललन राय, धर्मनाथ प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, ब्यास मुन्नी सिंह, कैलसिया देवी, कलावती देवी, सवारों देवी की भूमिका प्रमुख रही. इधर, सिपाया खास में असलम अंसारी, मुनीर आलम, भीखम कुशवाहा, राजकिशोर राम, पन्नालाल, उमरावती देवी, ललिता देवी, संगीता देवी के नेतृत्व में सैकड़ों पीड़ितों ने सड़क पर उतर कर हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










