समान काम के लिए समान वेतन पर सुनवाई आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : समान काम के लिए समान वेतन मामले में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा उच्च न्यायालय में दायर याचिका की सुनवाई मंगलवार को होगी. जिलाध्यक्ष नीलमणि प्रताप शाही ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दो सदस्यीय खंडपीठ ने ठेके पर बहाल नियोजित व अस्थायी कर्मचारियों को भी समान काम के लिए समान वेतन के […]
विज्ञापन
गोपालगंज : समान काम के लिए समान वेतन मामले में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा उच्च न्यायालय में दायर याचिका की सुनवाई मंगलवार को होगी. जिलाध्यक्ष नीलमणि प्रताप शाही ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दो सदस्यीय खंडपीठ ने ठेके पर बहाल नियोजित व अस्थायी कर्मचारियों को भी समान काम के लिए समान वेतन के संवैधानिक प्रावधान के अनुरूप स्थायी कर्मियों के बराबर वेतन देने का आदेश दिया है.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दायर याचिका की सुनवाई के पूर्व शिक्षकों ने थावे में हवन पूजन किया तथा पूर्ण वेतनमान की लड़ाई का संकल्प लिया. श्री शाही ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा दायर याचिका की सुनवाई पर पूरे बिहार के कर्मचारियों की नजर टिकी हुई है.
हवन समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रमंडलीय महासचिव दीनानाथ साह, जिला महासचिव विजय यादव, आशा पाठक, किरण गुप्ता, प्रतिमा तिवारी, नूतन पाठक, निलेश सिंह, अशोक सिंह, सुदीश मांझी, दिनेश शर्मा, कुल भूषण ,नन्हें सिंह, पंकज शुक्ला, अनिल सिंह व मुरलीधर राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










