छठ को लेकर जिले में हाइअलर्ट

गोपालगंज : छठ पर्व को लेकर जिले के सभी थानों को हाइअलर्ट पर किया गया है. प्रशासन ने सभी छठ घाटों पर निगरानी शुरू कर दी है. छठ घाटों पर प्रशासनिक तैनाती कर दी गयी है. शहर के छठ घाटों पर जहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात हो चुके हैं. वहीं, ग्रामीण इलाकों में […]
गोपालगंज : छठ पर्व को लेकर जिले के सभी थानों को हाइअलर्ट पर किया गया है. प्रशासन ने सभी छठ घाटों पर निगरानी शुरू कर दी है. छठ घाटों पर प्रशासनिक तैनाती कर दी गयी है. शहर के छठ घाटों पर जहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात हो चुके हैं. वहीं, ग्रामीण इलाकों में चौकीदार और होमगार्ड के जवान तैनात होंगे.
शहर और नगर पर्षद पंचायत के इलाके में सभी छठ घाटों को सीसीटीवी से कवर किया गया है. इसके अलावा प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार गश्त करेंगे. डीएम राहुल कुमार और एसपी रवि रंजन कुमार पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. छठपूजा को लेकर संवदेनशील घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










