शहर में अब हर रोज चार टीमें करेंगी गश्त

गोपालगंज : शहर में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार बनाया है. इसके तहत शहर में एक रात में चार टीमें शहर में गश्त करेंगी. नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में हर रोज रात में चार टीमें होंगी, जो रात के समय सीधे इनके संपर्क में रहेंगी. इन […]
गोपालगंज : शहर में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार बनाया है. इसके तहत शहर में एक रात में चार टीमें शहर में गश्त करेंगी. नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में हर रोज रात में चार टीमें होंगी, जो रात के समय सीधे इनके संपर्क में रहेंगी. इन टीमों की कार्यप्रणाली पर एसपी रविरंजन कुमार की निगरानी रहेगी. नशा खिलानेवाले गिरोह और स्मैकरों पर पुलिस विशेष तौर पर निगरानी रखेगी. पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है.
इन वारदातों को अंजाम देने वाले लोग अक्सर उन मकानों को निशाना बना रहे हैं जो एक या दो दिन से त्योहार या किसी कारणवश बंद होते हैं. इसके अलावा अपराधी किस्म के लोग इस तरह के मकानों से नकदी और जेवरों को ही चुराने का काम कर रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए एसपी के आदेश पर शहर में पुलिस ने रात के समय होनेवाली चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए यह प्लान बनाया है. इसे पुलिस ने एक सिस्टम के तहत तैयार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










