प्रतिमाह 40 फीसदी कम होती है राजस्व वसूली

गोपालगंज : बिजली की जगमगाहट दिनों दिन जिले के सुदूर गांवों तक बढ़ती जा रही है. बढ़ते उजाले के बीच राजस्व वसूली में प्रतिमाह हो रही कमी विभाग को अंधेरे में ढकेल रही है. ऐसे में विभाग राजस्व वसूली के लिए बेचैन है. जिले में प्रतिमाह आठ करोड़ की बिजली खपत होती है. राजस्व वसूली […]
गोपालगंज : बिजली की जगमगाहट दिनों दिन जिले के सुदूर गांवों तक बढ़ती जा रही है. बढ़ते उजाले के बीच राजस्व वसूली में प्रतिमाह हो रही कमी विभाग को अंधेरे में ढकेल रही है. ऐसे में विभाग राजस्व वसूली के लिए बेचैन है. जिले में प्रतिमाह आठ करोड़ की बिजली खपत होती है. राजस्व वसूली पर नजर दौड़ायी जाये,
तो प्रतिमाह वसूली साढ़े पांच करोड़ है. वसूली के मामले में सबसे बुरा हाल बरौली और कुचायकोट का है. इसके लिए डीएम राहुल कुमार ने वसूली बढ़ाने के लिए निर्देश भी जारी किया है. इधर, प्रतिमाह विभाग 40 फीसदी घाटे में चल रहा है. कम वसूली ने विभाग की नींद उड़ा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










