महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

Published at :01 Nov 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका

थावे जीआरपी ने शव बरामद कर जांच की शुरू मृतका की नहीं हो सकी पहचान, गांव में दहशत गोपालगंज : गोरखपुर-थावे रेलखंड पर सासामुसा स्टेशन के पास 25 वर्षीया महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. महिला के गले पर रस्सी के निशाने मिले हैं. जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर […]

विज्ञापन

थावे जीआरपी ने शव बरामद कर जांच की शुरू

मृतका की नहीं हो सकी पहचान, गांव में दहशत
गोपालगंज : गोरखपुर-थावे रेलखंड पर सासामुसा स्टेशन के पास 25 वर्षीया महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. महिला के गले पर रस्सी के निशाने मिले हैं. जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.
थावे जीआरपी के मुताबिक सासामुसा स्टेशन के आउटर सिगनल के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला. महिला के गरदन पर किसी रस्सी से दबाने का निशान है. हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए हत्यारों द्वारा रेलवे ट्रैक पर शव को फेंक दिये जाने की बात बतायी जा रही है. महिला के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं.
पुलिस को घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके जरिये हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है. उधर, कुचायकोट थाने की पुलिस ने भी अपने स्तर से इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के मुताबिक महिला की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. थावे जीआरपी और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में लगी है.
स्टेशन पर रखा गया महिला का शव : थावे जीआरपी थाना ने अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी पहचान के लिए थावे स्टेशन पर रखवा दिया है. तीन दिनों के अंदर महिला की शिनाख्त नहीं होने पर दाह-संस्कार कराया जायेगा. वहीं, पुलिस ने सासामुसा के अलावा आसपास के गांवों में महिला की पहचान के लिए पूछताछ शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन