पूजा में घरों की निगरानी करेगी पुलिस

Published at :29 Oct 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा में घरों की निगरानी करेगी पुलिस

गोपालगंज : शहर में छठ और दीपावली के मौके पर अचानक चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं. इस बार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने घरों की निगरानी शुरू कर दी है. शहर के हर मुहल्ले पर पुलिस का खास पहरा होगा. पुलिस की तरफ से धनतेरस के मौके पर से ही सुरक्षा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में छठ और दीपावली के मौके पर अचानक चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं. इस बार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने घरों की निगरानी शुरू कर दी है. शहर के हर मुहल्ले पर पुलिस का खास पहरा होगा. पुलिस की तरफ से धनतेरस के मौके पर से ही सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस कप्तान रवि रंजन कुमार के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ घंटों मंथन के बाद व्यापक होमवर्क तैयार किया है. इस बार पुलिस गली- मुहल्लों में भी गश्ती की तैयारी की है. शहर के वैसे मुहल्ला जहां पुलिस की गाड़ी नहीं जा सकती, वहां पैदल गश्ती की योजना बनायी गयी है. इसके अलावे पुलिस ने किराया पर रहनेवाले लोगों पर भी नजर रखना शुरू कर दी है. खास कर पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है. बता दें कि छठ और दीपावली के मौके पर शहर के अधिकतर लोग अपने घरों को बंद कर अपने गांव चले जाते हैं या उनके यहां किराया पर रहनेवाले लोग अवकाश होते ही त्योहार मनाने गांव चले जाते और इसका फायदा चोर उठाते हैं. इस बार पुलिस इस पर शिकंजा कसने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन