होमगार्ड की बहाली में दो अभ्यर्थी बेहोश,भरती

Published at :28 Oct 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड की बहाली में दो अभ्यर्थी बेहोश,भरती

दौड़ लगाने के दौरान पेट दर्द के बाद हुए बेहोश गोपालगंज : वीएम फील्ड में होमगार्ड जवान की भरती में गुरुवार को दो अभ्यर्थी बेहोश हो गये. दौड़ के दौरान पेट दर्द होने के कारण अभ्यर्थियों के बेहोश होने की बात बतायी जा रही है. बेहोशी हालत में दोनों अभ्यर्थियों को एंबुलेंस से इलाज के […]

विज्ञापन

दौड़ लगाने के दौरान पेट दर्द के बाद हुए बेहोश

गोपालगंज : वीएम फील्ड में होमगार्ड जवान की भरती में गुरुवार को दो अभ्यर्थी बेहोश हो गये. दौड़ के दौरान पेट दर्द होने के कारण अभ्यर्थियों के बेहोश होने की बात बतायी जा रही है. बेहोशी हालत में दोनों अभ्यर्थियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं, होमगार्ड की भरती को लेकर डॉक्टर को वीएम फील्ड में तैनात भी किया गया है. बेहोश हुए दोनों अभ्यर्थियों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव के विकेस कुमार राय तथा काजीपुर के दिलीप कुमार के रूप में पहचान की गयी. डॉ अमर कुमार ने बताया कि बहाली के दौरान दौड़ने के क्रम में दोनों अभ्यर्थी बेहोश हुए. इमरजेंसी वार्ड में दोनों अभ्यिर्थयों का इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन