पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा थावे का रहषु मंदिर : िशवचंद्र राम

गोपालगंज : पर्यटन के क्षेत्र में गोपालगंज की अपनी अलग पहचान होगी. इसको लेकर पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा. थावे स्थित रहषु मंदिर का जीर्णोद्धर का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. उक्त बातें सूबे के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहीं. उन्होंने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में […]
गोपालगंज : पर्यटन के क्षेत्र में गोपालगंज की अपनी अलग पहचान होगी. इसको लेकर पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा. थावे स्थित रहषु मंदिर का जीर्णोद्धर का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. उक्त बातें सूबे के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कहीं. उन्होंने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जिले के विकास में विधायक से लेकर अधिकारी तक सबको पहल करने की जरूरत है,
ताकि गोपालगंज का समुचित विकास हो सके. उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के वीएम फील्ड के जीर्णोद्धार के लिए 2.25 करोड़ की राशि की मांग सरकार से की गयी है, जिसका अनुमोदन हो चुका है. सरकार से राशि आवंटित होते ही वीएम फील्ड के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जायेगा. इसके तहत गैलरी निर्माण से लेकर मंच निर्माण के साथ-साथ स्टेडियम को सजाने का कार्य भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के कई प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है.
इसके लिए प्रशासन के स्तर से पहल की जा रही है. आवंटन प्राप्त होते ही सभी स्टेडियमों का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय, भोरे के विधायक अनिल कुमार, हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह, बरौली के विधायक मो नेमतुल्लाह, गोपालगंज के विधायक सुबाष सिंह के अलावा विधान पार्षद के प्रतिनिधि रामाज्ञा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










