महम्मदपुर में बंधक बना कर युवती से दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

घर से स्कूटी से निकली थी दवा खरीदने गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के एक गांव की युवती को अगवा करने के बाद बंधक बना कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वारदात के बाद युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर […]
विज्ञापन
घर से स्कूटी से निकली थी दवा खरीदने
गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के एक गांव की युवती को अगवा करने के बाद बंधक बना कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वारदात के बाद युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर आरोपित फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इंटर में पढ़नेवाली युवती मंगलवार को स्कूटी से दवा खरीदने के लिए पुरानी महम्मदपुर बाजार में निकली थी. रास्ते में बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उसे रोक कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया. बोलेरो सवार युवक युवती को रेवतीथ जंगल की ओर लेकर गये और वहां पर बंधक बना कर गांव के युवक ने उसके
महम्मदपुर में बंधक बना…
साथ दुष्कर्म किया. आरोपितों ने घटना के बाद पीड़िता की स्कूटी और मोबाइल लूट लिया. इधर, वारदात की खबर मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. महिला थाने की पुलिस ने पीड़ित युवती का बयान दर्ज किया, जिसमें कुशहर गांव के चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि नौ अज्ञात अभियुक्त बनाये गये हैं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच करते हुए आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
चार नामजद समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










