शिक्षक से पिस्तौल के बल पर 42 हजार लूटे

Published at :25 Oct 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक से पिस्तौल के बल पर 42 हजार लूटे

बैकुंठपुर : दिघवा दुबौली स्थित सेंट्रल बैंक से पैसा लेकर स्कूल जा रहे शिक्षक को पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने 42 हजार रुपये लूट लिये. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के निवासी […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : दिघवा दुबौली स्थित सेंट्रल बैंक से पैसा लेकर स्कूल जा रहे शिक्षक को पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने 42 हजार रुपये लूट लिये. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के निवासी शिवलाल राम अपग्रेड मिडिल स्कूल एकडेरवा में तैनात हैं. सोमवार की शाम सेंट्रल बैंक से पैसा लेकर जा रहे थे. बैंक से ही लुटेरे उनके पीछे बाइक से लगे हुए थे.

जैसे ही शिक्षक दिघवा कुरबा के समीप सुनसान जगह पर पहुंचे कि लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूट लिया. मारपीट कर उनके पास मौजूद राशि लूट कर आसानी से भाग निकले. हालांकि सिधवलिया के बरहिमा के एक पूर्व फौजी को भी दो दिन पूर्व ढाई लाख रुपये लूटने के चक्कर में लुटेरों ने गोली मार दी थी. आज भी जवान जीवन मौत से जूझ रहा है. लुटेरों का आतंक इलाके में बढ़ता जा रहा है. पुलिस शिक्षक के बयान पर कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन