नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

Published at :28 Sep 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

प्रदर्शन. जादोपुर में आधार कार्ड के लिए 50 रुपये की वसूली का विरोध बंद कराया पंजीयन केंद्र जादोपुर : आधार कार्ड बनाने के लिए 50 रुपये की वसूली की जा रही है. मंगलवार को अवैध वसूली किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों ने जादोपुर बाजार में हंगामा करने के बाद […]

विज्ञापन

प्रदर्शन. जादोपुर में आधार कार्ड के लिए 50 रुपये की वसूली का विरोध

बंद कराया पंजीयन केंद्र
जादोपुर : आधार कार्ड बनाने के लिए 50 रुपये की वसूली की जा रही है. मंगलवार को अवैध वसूली किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों ने जादोपुर बाजार में हंगामा करने के बाद आधार पंजीयन केंद्र को बंद करा दिया. युवक और महिलाओं के प्रदर्शन के कारण बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा. विरोध के कारण आधार कार्ड बना रहे कर्मी को वहां से भागना पड़ा. आधार कार्ड बनवाने पहुंचे अजीत पटेल, सुधीर कुमार, अभय सिंह, रवि कुमार, मुकेश कुमार, राणा, विक्की कुमार, मुरारी कुमार, पंकज कुमार, रविश कुमार, जीतेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड पंजीयन केंद्र के लिए मुस्कान कंप्यूटर नामक निजी संस्थान को जिम्मेवारी मिली है. प्रत्येक लोग से 50-50 रुपये मांगा जा रहा है.
अवैध वसूली का विरोध करने पर गाली-गलौज कर धमकी दी जाने लगी, जिसके कारण आधार कार्ड बनवाने पहुंची महिलाएं उग्र हो गयीं. युवकों के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए आधार कार्ड पंजीयन केंद्र को बंद करा दिया. ग्रामीण एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे. हालांकि बाद में उग्र लोगों को समझा कर मामले को शांत करा दिया गया.
शहर में भी वसूल रहे 40 रुपये : आधार कार्ड बनाने के लिए शहर के निजी संस्थानों द्वारा भी 40 से 50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है. को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में आधार कार्ड बनाने गये लोगों ने भी 50 रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया है. आधार कार्ड बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हाइस्कूलों में कैंप लगाया जा रहा है. लेकिन, निजी और सरकारी स्कूलों में लगे कैंप में पैसे की वसूली किये जाने से आये दिन हंगामा हो रहा है.
प्रशासन करेगा कार्रवाई
आधार कार्ड बनाने के लिए निजी संस्थान के अलावा सरकारी स्कूलों में कैंप लगाया जा रहा है. अगर आधार कार्ड के लिए पैसा लिया जा रहा है, तो लिखित शिकायत करें, प्रशासन कार्रवाई करेगा.
दयानंद मिश्र, डीडीसी, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन