पत्नी ने पिता के साथ मिल कर पति को मारा बेरहमी से चाकू

Published at :27 Sep 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने पिता के साथ मिल कर पति को मारा बेरहमी से चाकू

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तौहीद नगर मुहल्ले में युवक की उसकी पत्नी ने पिता और भाइयों के साथ मिल कर बेरहमी से पिटाई की. बाद में चाकू मार कर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़ित […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तौहीद नगर मुहल्ले में युवक की उसकी पत्नी ने पिता और भाइयों के साथ मिल कर बेरहमी से पिटाई की. बाद में चाकू मार कर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव के रहनेवाले शमशेर रजा शहर में दाल-चावल का कारोबार करते हैं. तौहीदनगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहते थे, जहां पत्नी रुखसाना खातून के साथ रिश्तेदार भी रहने लगे थे. रिश्तेदारों को रखने का विरोध करने पर पत्नी ने अपने पिता और भाइयों को बुलवा कर पति की पिटाई करवा दी.

आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन