कोर्ट में जमानत पर सुनवाई कल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

आदेश . पुलिस ने नहीं सौंपी केस डायरी, एडीजे-6 के कोर्ट में भेजा गया मुकदमा गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में जिला जज के कोर्ट में पुलिस ने केस डायरी और अारोपितों का आपराधिक इतिहास नहीं सौंपा. कोर्ट ने आधा दर्जन अारोपितों की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान आदेश दिया था. इस बीच जिला एवं […]
विज्ञापन
आदेश . पुलिस ने नहीं सौंपी केस डायरी, एडीजे-6 के कोर्ट में भेजा गया मुकदमा
गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में जिला जज के कोर्ट में पुलिस ने केस डायरी और अारोपितों का आपराधिक इतिहास नहीं सौंपा. कोर्ट ने आधा दर्जन अारोपितों की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान आदेश दिया था. इस बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो जफर इमाम मलिक ने सुनवाई के लिए मुकदमे को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 रामाश्रय प्रसाद के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया.
अब जमानत के बिंदु पर सोमवार को सुनवाई होगी. पुलिस द्वारा केस डायरी और आपराधिक इतिहास नहीं सौंपे जाने का लाभ भी अभियुक्तों को मिल सकता है. ध्यान रहे कि खजूरबानी में गत 15-16 अगस्त को शराब पीने से 21 लोगों की मौत तथा कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गयी थी. इस कांड में पुलिस ने खजूरबानी में शराब बरामदगी के साथ ही छठु पासी, सनोज पासी, राजेश पासी, संजय पासी, रंजय पासी, मुन्ना पासी को गिरफ्तार किया है.
इन आरोपितों के साथ 14 कारोबारियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. गिरफ्तार आरोपितों की जमानत के लिए अधिवक्ता वेदप्रकाश तिवारी ने एक सितंबर को सीजेएम रामअवध प्रसाद के कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की. दो सितंबर को जमानत याचिका सीजेएम कोर्ट से खारिज हो गयी. नौ सितंबर को जिला जज के कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गयी थी. कोर्ट ने पुलिस से आपराधिक इतिहास और डायरी की मांग की थी. इस संबंध में एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है.
मामले को दिखवा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










