चनावे जेल में कैदी सीख रहे योग धर्म व शांति पाठ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

मीरगंज : जिले के चनावे जेल में आज कल कैदियों को योग और शांति का पाठ पढ़ाया जा रहा है. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से यहां महिला तथा पुरुष कैदियों को जीवन में शांति तथा योग को लेकर पाठ पढ़ाया जा रहा है. इस मौके पर संस्था के प्रमुख विके अंगुर ने कैदियों […]
विज्ञापन
मीरगंज : जिले के चनावे जेल में आज कल कैदियों को योग और शांति का पाठ पढ़ाया जा रहा है. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से यहां महिला तथा पुरुष कैदियों को जीवन में शांति तथा योग को लेकर पाठ पढ़ाया जा रहा है. इस मौके पर संस्था के प्रमुख विके अंगुर ने कैदियों को सांसारिक संबंधों जैसे द्वेष को भूल कर ईश्वर की स्मृति में रहने की बात कही, जिससे सभी भौतिक बाधा दूर हो जाते हैं. जीवन में अपार शांति एवं आनंद की सहानुभूति होती है. जेल प्रशासन के अनुरोध पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था ने कैदियोंमें मानवना तथा सदगुण लाने के उद्देश्य से सोमवार की सुबह से यह कार्यक्रम शुरू किया है.
कैदियों को संबोधित करते हुए विके उर्मिला बहन ने कहा कि राजयोग से जीवन जीने की कला आ जाती है तथा बुराइयों का नाश हो जाता है. ब्रह्म कुमार विनोद भाई ने बताया कि नशा शरीर के साथ आत्मा को भी नष्ट करता है, जिसमें मानव सुख- शांति गंवा बैठता है. कार्यक्रम में जेल अधीक्षक दीपक कुमार, जेलर निर्मल कुमार आदि समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










