छत पर टंकी में पानी की जगह मिली शराब

Published at :24 Sep 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
छत पर टंकी में पानी की जगह मिली शराब

गोपालगंज : शराब बंदी के बाद माफिया पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. गैस सिलिंडर, ट्रांसपोर्ट गाड़ी के बाद अब पानी की टंकी में छिपा कर शराब रखने का खुलासा हुआ है. शहर के सरेया मोहल्ले में छत पर पानी की टंकी में शराब भारी मात्रा में रखा गया था. […]

विज्ञापन
गोपालगंज : शराब बंदी के बाद माफिया पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. गैस सिलिंडर, ट्रांसपोर्ट गाड़ी के बाद अब पानी की टंकी में छिपा कर शराब रखने का खुलासा हुआ है. शहर के सरेया मोहल्ले में छत पर पानी की टंकी में शराब भारी मात्रा में रखा गया था. डिलिवरी ब्वॉय से शहर में ऑर्डर मिलने पर पहुंचायी जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर एसपी रवि रंजन कुमार ने टीम गठित कर सरेया मोहल्ले के मनीष कुमार के यहां देर रात छापेमारी की. छापेमारी दौरान छत पर पानी टंकी से 251 बोतल अंगरेजी शराब मिली.
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बरौली के भड़कुइया निवासी शशिकांत कुमार, सरेया वार्ड पांच के संतोष कुमार, तथा मनीष सिंह को भी गिरफ्तार किया गया. इनके पास से शराब बिक्री के 27 हजार रुपये और बाइक बरामद की गयी है. गिरफ्तार युवक शहर में डिलिवरी के रूप में काम करते थे. ऑर्डर मिलने पर घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पैसा लेते थे.
कारोबार में जुड़े विजय कुमार, चुमन कुमार, सोनू कुमार, कुंदन सिंह, बुलेट यादव समेत आधा दर्जन शराब माफियाओं की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम छापेमारी के लिए जुटी है. उधर, नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी युवकों को देर शाम जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन