गन्ने के खेत में मिली शराब, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

फरार दो अन्य धंधेबाजों की तलाश, छापेमारी जारी गोपालगंज : जादोपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बाइक समेत भारी मात्रा में अंगरेजी व देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं. जादोपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी की गुप्त […]
विज्ञापन
फरार दो अन्य धंधेबाजों की तलाश, छापेमारी जारी
गोपालगंज : जादोपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर बाइक समेत भारी मात्रा में अंगरेजी व देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं. जादोपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद चतुर बगहा में वाहन की जांच शुरू कर दी. गाड़ी चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को शराब के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये दोनों युवक कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेमबरदाहा गांव के बलिराम यादव और राघव यादव बताये गये हैं. युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुचायकोट के धर्मपुर गांव में मुन्ना यादव और लखन यादव की तलाश में छापेमारी. इस दौरान धर्मपुर में गन्ने के खेत से भारी मात्रा में देशी और अंगरेजी शराब मिली. थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि 1000 देशी शराब और 200 पीस अंगरेजी शराब की बोतल को बरामद की गयी. इस मामले में बाइक के साथ गिरफ्तार बलिराम यादव और राघव यादव को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










