मोबाइल पर मिलेगी आधार कार्ड लिंक की जानकारी

Published at :21 Sep 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर मिलेगी आधार कार्ड लिंक की जानकारी

गोपालगंज : अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि आपका आधार कार्ड डीबीटीएल से लिंक है या नहीं, तो अपनी चिंता छोड़ दें. आप घर बैठे मोबाइल पर जान सकते हैं कि आपका आधार डीबीटीएल से लिंक है या नहीं. इसका बेहद आसान तरीका है. 30 सितंबर के बाद जिन गैस उपभोक्ता का […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि आपका आधार कार्ड डीबीटीएल से लिंक है या नहीं, तो अपनी चिंता छोड़ दें. आप घर बैठे मोबाइल पर जान सकते हैं कि आपका आधार डीबीटीएल से लिंक है या नहीं. इसका बेहद आसान तरीका है. 30 सितंबर के बाद जिन गैस उपभोक्ता का आधार कार्ड गैस एजेंसी और बैंक में जमा नहीं है. उनकी गैस सब्सिडी खत्म हो जायेगी. इसकी जानकारी होने पर उपभोक्ता गैस सब्सिडी का लाभ निरंतर लेने के लिए बड़ी संख्या में आधार कार्ड दोनों जगह जमा कर रहे हैं. किंतु बैकों में साढ़े 85 हजार से ज्यादा आधार कार्ड अभी तक डीबीटीएल से लिंक नहीं हैं. लोगों को इसकी जानकारी नहीं है. लोग गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं. बैंक में उन्हें किचकिच तक करनी पड़ रही है.

यह है प्रक्रिया
उपभोक्ता मोबाइल पर सबसे पहले *99*99 और हैच बटन दबा कर डायल करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर संदेश आयेगा कि यदि आधार कार्ड लिंक के बारे में जानकारी चाहते हैं तो एक नंबर लिख कर संदेश भेजें. इसके बाद वह आपका 12 नंबर का आधार कार्ड नंबर पूछेगा. उसे लिखने के बाद फिर संदेश भेजें. फिर संदेश आयेगा कि आपका आधार कार्ड लिंक है या नहीं. आप जितनी बार संदेश भेजेंगे, उतनी बार एनपीसीआइ द्वारा दी जा रही सुविधा के लिए प्रत्येक एसएमएस पर एक रुपये चार्ज कटेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन