Bihar : भाभी बनी स्मैक की बड़ी तस्कर, गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

Published at :20 Sep 2016 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar : भाभी बनी स्मैक की बड़ी तस्कर, गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

गोपालगंज : शहर में स्मैक के साथ पुलिस ने पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से करीब लाखों रुपये मूल्य का स्मैक बरामद किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया. नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शहर में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में स्मैक के साथ पुलिस ने पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से करीब लाखों रुपये मूल्य का स्मैक बरामद किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया. नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शहर में स्मैक कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद धंधेबाजों के ठिकानों पर रेकी शुरू कर दी. आर्यनगर मोहल्ले में जेल में बंद कुख्यात अपराधी सिटू पासवान के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान स्मैक धंधेबाज की मास्टरमाइंड महिला व सिटू पासवान की पत्नी नजमूल खातून को गिरफ्तार किया गया.

महिला की गिरफ्तारी के बाद आर्यनगर की सरिता देवी, रामबाबू पासवान, बिट्टू पासवान तथा सरेया वार्ड संख्या चार के निवासी बंटी उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद धंधेबाजों के पास से 25 ग्राम स्मैक मिला. नशीला पदार्थ कहां से लायी जा रही थी, इसकी जांच कर ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पुलिस स्मैक के कारोबार में संलिप्त भाभी की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है. पांच धंधेबाजों की गिरफ्तारी के बाद भाभी की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार धंधेबाजों ने भाभी गैंग के पास से स्मैक लाने का खुलासा किया है. हालांकि स्मैक के धंधे से जुड़े सदस्यों का नाम नहीं मिल सका है. छापेमारी में जुटी पुलिस बरौली थाने की पुलिस से भी भाभी की तलाश के लिए संपर्क में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन