15 तक है गोपालगंज को बाढ़ से खतरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़-सुखाड़ एवं मंदी की समीक्षा के बाद बताया कि आगामी 15 अक्तूबर तक गोपालगंज को बाढ़ से खतरा है. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग एवं प्रशासन की मेहनत की बदौलत गंडक की खतरा पर नियंत्रण पाया गया है. दो तीन जगहों पर तटबंध असुरक्षित था, […]
विज्ञापन
गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़-सुखाड़ एवं मंदी की समीक्षा के बाद बताया कि आगामी 15 अक्तूबर तक गोपालगंज को बाढ़ से खतरा है. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग एवं प्रशासन की मेहनत की बदौलत गंडक की खतरा पर नियंत्रण पाया गया है. दो तीन जगहों पर तटबंध असुरक्षित था, जिसे विशेष ध्यान रखते हुए विभाग के द्वारा बचा लिया गया है नहीं तो गोपालगंज शहर भी बाढ़ के पानी से वंचित नहीं रहता
पूरा शहर बाढ़ के पानी से तबाह हो गया रहता. अब भी नेपाल में बारिश होने पर बाढ़ और कटाव का खतरा है. बारिश होने के साथ ही गंडक में उफान में आ जायेगा. बहाव तेज हो जायेगा. ऐसी स्थिति में अब भी बाढ़ से खतरा है. उन्होंने यह भी कहा कि गोपालगंज के कई प्रखंडों में अल्प वृष्टि भी है, जिससे सूखे की आशंका है. ऐसी स्थिति में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त किये जाने को लेकर नहर प्रमंडल के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है. वहीं, खुद के ट्यूबवेल से सिंचाई करनेवाले किसानों को डीजल अनुदान दिये जाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा है कि बाढ़-सुखाड़ को लेकर अधिकारियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










