पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेल के खिलाफ भाजपा का धरना विभिन्न प्रखंडों में हुआ धरना का आयोजन

गोपालगंज : सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर धरना दिया गया. सदर प्रखंड कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया. पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बिहार की अमन पसंद जनता […]
गोपालगंज : सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर धरना दिया गया. सदर प्रखंड कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया. पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बिहार की अमन पसंद जनता को राज्य सरकार ने धोखा देने का काम किया है. उन्हें तत्काल राज्य से बाहर कर देना चाहिए. कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, वीरबहादूर सिंह, उपेंद्र सिंह, विजय राया, काशीनाथ राय, ललन दूबे, दुर्योधन प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं, बरौली में पूर्व पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय की अध्यक्षता में धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि शहाबुद्दीन की जमानत राज्य सरकार की सोची-समझी साजिश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










