11 हजार किसान डीजल अनुदान के लिए चयनित

गोपालगंज : डीजल अनुदान के लिए आवेदित 11 हजार किसानों का चयन आवेदन के आधार पर कृषि विभाग ने किया है. इन किसानों के खाते में जल्द राशि भेज दी जायेगी. गौरतलब है कि अगस्त में जिला पूरी तरह सूखे की चपेट में रहा. आवश्यकता के महज 19 फीसदी उस माह मेे बारिश हुई. सूखे […]
गोपालगंज : डीजल अनुदान के लिए आवेदित 11 हजार किसानों का चयन आवेदन के आधार पर कृषि विभाग ने किया है. इन किसानों के खाते में जल्द राशि भेज दी जायेगी. गौरतलब है कि अगस्त में जिला पूरी तरह सूखे की चपेट में रहा. आवश्यकता के महज 19 फीसदी उस माह मेे बारिश हुई. सूखे के संकट को झेल रहे किसान डीजल अनुदान के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे थे. इधर कृषि विभाग की ओर से 56.18 लाख की राशि निकासी के लिए ट्रेजरी में चालान भेजा गया है.
हथुआ और फुलवरिया की निकास कर ली गयी है. यहां गुरुवार से अनुदान राशि का वितरण शुरू कर दिया जायेगा. शेष प्रखंडों में भी जल्द राशि वितरण होने की उम्मीद जग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










