सांखे बाजार से 13 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से गायब

Updated:
विज्ञापन
सांखे बाजार से 13 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से गायब

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के सांखे बाजार से 13 वर्षीय किशोर प्रियांशु कुमार रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के सांखे बाजार से 13 वर्षीय किशोर प्रियांशु कुमार रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है. घटना 13 जनवरी की संध्या की है. काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का पता नहीं चला, तो मामले में रहस्यमय ढंग से गायब किशोर के पिता धर्मेंद्र पासी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी की गयी है. इस दौरान अपने आवेदन में किशोर के पिता ने जानकारी दी है कि इसके पूर्व में किशोर बीते 14 सितंबर को भी अपने घर से गायब हो गया था. परंतु गायब होने के दो दिन बाद ही घर लौट आया था. परंतु इस बार अभी तक किशोर का कोई पता नहीं चल रहा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन